सहारनपुर। भाजपा के सहारनपुर देहात विधानसभा प्रभारी डॉ. सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी जीत का परचम लहराएगी।
गांव कुराली में आयोजित बैठक में डॉ सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर वार्डों और ब्लॉकों में संयोजक व सह संयोजक नियुक्त कर दिए गए हैं। चुनाव को लेकर कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश चौधरी ने कहा सभी कार्यकर्ताओं का एकमात्र लक्ष्य पंचायत चुनाव है, जिसमें वह पूरी तरह सफल होंगे। इस मौके पर गांव चौरा के प्रधान रविंद्र चौधरी ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान महानगर मंत्री अमित चौधरी, मंडल अध्यक्ष यशपाल सिंह, बिजनेश प्रधान, मुनेश त्यागी, बिजेंद्र धीमान, राकेश त्यागी, बोधराम धीमान, अरविंद राणा, पवन सैनी मौजूद रहे। संचालन मंडल महामंत्री अमित शर्मा ने किया। इसके अलावा पुवांरका मंडल की बैठक में डॉ. सुभाषचंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ठाठ सिंह ने की। बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान महामंत्री संदीप चौहान सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।