फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP will study tables of migration from west

पश्चिम से पलायन का पहाड़ा पढ़ेगी भाजपा

Thu, 03 Nov 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 03 Nov 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
अरसे से सूबे में बनवास काट रही भाजपा दोबारा सत्ता में लौटने को बेताब है। परिवर्तन यात्रा के बहाने भाजपा कैराना के पलायन प्रकरण को अपना मुख्य मुद्दा बनाकर पश्चिम की जमीन को मजबूत करने की कोशिश करेगी। 
विज्ञापन


 इसके अलावा राज्य सरकार की लचर कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों पर माहौल गरमाकर पार्टी के दिग्गज हिंदुत्व की अलख भी जगाएंगे। इस बहाने हिंदू मतों का ध्रुवीकरण भाजपा की कोशिश में होगा।
विज्ञापन


पार्टी और उसके सहोदर संगठन पिछले एक महीने से इसी लीक पर काम कर रहे हैं। सहारनपुर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा बदलाव की अलख जगाकर अपना पैर कम से कम पश्चिम में ठोस जमीन पर रखना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी केन्द्र की सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन यात्रा के जरिए पश्चिमी यूपी में माहौल को अपने पक्ष में बनाने की कवायद में जुटने लगी है। मंडल के शामली के कैराना  प्रकरण के जरिए देश की राजनीति को गरमाने के बाद अब भाजपा सहारनपुर से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा में इस मुद्दे को दोबारा से हवा देगी।

 राज्य की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी को अपना मुख्य प्रतिद्वंद्वी बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राज्य की कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उठाएंगे। इसी आड़ में भाजपा हिंदुत्व की अलख जगाने की कोशिश करेगी। कारण, भाजपा में हिंदुत्व के मुद्दे के जरिए आसानी से हिंदू मतों को एकजुट कर ध्रुवीकरण हो सकता है। 


आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा के तत्कालीन पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के खिलाफ आई भड़काऊ सीडी के जरिए मतों का ध्रुवीकरण हुआ था। उस ध्रुवीकरण की आंधी में पूरे वेस्ट यूपी में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। ऐसे में अब भाजपा कैराना पलायन प्रकरण को परिवर्तन यात्रा के जरिए हवा देकर माहौल को अपने पक्ष में करने की कोशिश करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed