फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP will remove the confusion being spread in the country: Saini

देश में फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करेगी भाजपा: सैनी

Wed, 08 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
BJP will remove the confusion being spread in the country: Saini
देश में फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करेगी भाजपा: सैनी
विज्ञापन

सहारनपुर। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में 11 जनवरी को होने वाली भाजपा की रैली को लेकर पदाधिकारियों ने मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक की। बैठक में आयुष राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्षी दलों द्वारा देश में भ्रम फैलाया गया। एक पूर्व निर्धारित एजेंडा के तहत देश भर में अराजकता और हिंसा का प्रयास किया गया, जबकि इस कानून का प्रभाव किसी भी भारतीय पर पड़ने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि इसी भ्रम को दूर करने व जनजागृति के उद्देश्य से भाजपा द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 11 जनवरी को महानगर में रैली आयोजित की जाएगी।

महापौर संजीव वालिया ने कहा कि रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल होंगे और वह जागरूकता के लिए निकाले जाने वाले संचलन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, डीसीडीएफ चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, लालकृष्ण गांधी, मामचंद, मुकेश चौधरी, हेमंत अरोड़ा, अजीत राणा, नरेश धनकर, शीतल विश्नोई, गौरव गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed