फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP will do service program on completion of seven years of central government

केंद्र सरकार के सात साल पूरे होने पर सेवा कार्यक्रम करेगी भाजपा

Wed, 26 May 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
BJP will do service program on completion of seven years of central government
सहारनपुर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने कहा कि केंद्र सरकार के सात वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा सेवा कार्यक्रमों का आयोजित करेगी । बुधवार को वर्चुअल बैठक में सांसद कांता कर्दम ने कहा कोरोना महामारी को देखते हुए सेवा कार्य प्रत्येक विधानसभा के सभी सेक्टरों में आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यों में प्रमुख रुप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी भाजपा के सभी मोर्चा पदाधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त देहात विधानसभा के प्रत्येक गांव में सेवा कार्य कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किए जाएंगे, जिसमें स्थानीय स्तर पर जनता की जरूरतों को देखते हुए मास्क, सैनिटाइजर, खाद्यान्न व मेडिकल किट का वितरण किया जाएगा। ग्रामवासियों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे वह इस महामारी से अपना बचाव कर सकें। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता सभी को मास्क लगाने व शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील करेंगे। इस दौरान महानगर महापौर संजीव वालिया, अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, लाजकृष्ण गांधी, दिनेश सेठी, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, अमित गगनेजा, तेज क्वात्रा, मुकेश चौधरी, कुलबीर राणा, महामंत्री किशोर शर्मा, शीतल विश्मोई, विपिन कुमार, नरेश धनकर, गौरव गर्ग, मनोज ठाकुर, प्रवीण छाबड़ा, अनिल मित्तल, विक्रम शर्मा, नीरज गुप्ता, दुष्यंत यादव मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed