फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP will come out with full power in three-tier panchayat elections

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पूरे दमखम से उतरेगी भाजपा

Tue, 22 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
BJP will come out with full power in three-tier panchayat elections
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा पूरी दमखम के साथ उतरेगी। जिला पंचायत सदस्य चुनाव के 49 वार्ड के प्रभारी बनाने के लिए जिला प्रभारी पार्टी हाईकमान को सूची भेज चुके हैं। जल्द इनके नामों की घोषणा होने वाली है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का समय बढ़ा दिया गया । पांच दिन पूर्व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा होने के साथ ही राजनीतिक दलों में सरगर्मी तेज हो गई है। इसके सत्ताधारी पार्टी भाजपा पूरी तैयारी के साथ पंचायत में उतरने को उतावली है। जनपद में जिला पंचायत के 49 वार्ड हैं, जिन पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी चुनावी मैदान में होंगे। इसके लिए सभी वार्डों के प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। कुछ समय पूर्व पार्टी हाईकमान ने पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप को पंचायत चुनाव का जिला प्रभारी बनाया था। बिजेंद्र कश्यप ने सभी वार्डों में प्रभारी बनाने के लिए प्रदेश के पंचायत चुनाव प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक को सूची भेज दी। पार्टी की ओर इन सभी वार्डों पर जल्द प्रभारियों के नामों की घोषणा की जाएगी। जिला पंचायत चुनाव प्रभारी बिजेंद्र कश्यप ने बताया इस माह सभी प्रभारियों के नामों की घोषणा होगी।
विज्ञापन

ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर भी रहेगी नजर
सहारनपुर। जनपद के 11 विकास खंड के क्षेत्र में 887 ग्राम पंचायत हैं। केंद्र और प्रदेश सत्ता में होने की वजह से भाजपा किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है, इसलिए इस बार ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने वाले भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जितवाने पर भी फोकस रहेगा। ताकि गांव-गांव भाजपा का परचम लहराए। इसमें हर वर्ग के लोगों को तालमेल के साथ ही ग्राम पंचायतों कार्यकर्ताओं को चुनावी की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed