{"_id":"616b105d6224da322d2d1440","slug":"bjp-was-the-target-of-every-rld-leader-saharanpur-news-mrt560940995","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर रालोद नेता के निशाने पर रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर रालोद नेता के निशाने पर रही भाजपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। गंगोह में हुई रैली के दौरान रालोद के जितने भी नेताओं ने संबोधन किया, सभी के निशाने पर भाजपा रही। नए कृषि कानून से लेकर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और लखीमपुर खीरी कांड को लेकर नेताओं ने भाजपा को किसान विरोधी करार दिया।
- भाजपा ने खत्म कर दी मजहबी मोहब्बत : प्रियंवदा
रालोद महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रियंवदा तोमर ने कहा कि भाजपा ने मजहबी मोहब्बत को खत्म कर दिया है। पूर्व के चुनावों में किसान, मजदूर इनके झांसे में फंस गए थे। आज हालत बदतर हो गई है। भाजपा के शासन में हाथरस से लेकर तमाम जिलों में महिलाओं के प्रति अपराध के मामले बढ़ गए हैं। इसलिए अब जनता भाजपा के झांसे में आने वाली नहीं है।
- विकास कराया नहीं, सिर्फ नफरत घोली : राठी
बागपत से आए पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि भाजपा ने अपने शासन में कोई नया एम्स नहीं बनाया, हवाई अड्डा नहीं बनाया, सिर्फ नफरत पैदा करने का काम किया। तरह तरह के कानून लाकर जनता को परेशान किया। कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों की मौत हो गईं, लेकिन प्रधानमंत्री ने मृत किसानों के प्रति संवेदना के लिए एक शब्द तक नहीं बोला।
विज्ञापन
- चंद पूंजीपतियों की है सरकार : वीरेंद्र सिंह
पूर्व विधायक ठाकुर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि देश में बीते 70 वर्ष के दौरान किसानों का जितना कर्जा माफ हुआ, उससे कई गुना ज्यादा पैसा कारपोरेट घरानों का भाजपा के छह साल के शासन में माफ हो चुका है। यह सरकार चंद पूंजीपतियों के हित और हक में काम करती है।
- चौधरी साहब वाली बात लानी होगी: तोमर
बागपत से आए पूर्व विधायक डॉ. अजयपाल तोमर ने कहा कि चौधरी साहब के समय में सहारनपुर की सातों सीटों पर जीत मिलती थी। फिर से वैसी ही एकजुटता लानी है और रालोद को मजबूत करना है।
- हर वर्ग जयंत के साथ है: हरित
रालोद नेता प्रीता हरित ने कहा कि पिछड़ों और दबे कुचले वर्ग के लिए भाजपा ने कोई काम नहीं किया, इसलिए अब जनता रालोद के साथ आ रही है। उन्होंने कहा कि वह भी आदिवासी, दलित और पिछड़ों के हक की आवाज उठाने की वजह से ही जयंत चौधरी के साथ हैं, अब हर वर्ग इनके साथ खड़ा है।
- किसान और मजदूर पहचाने अपनी ताकत: सलीम
रालोद जिलाध्यक्ष राव केसर सलीम ने कहा कि जयंत चौधरी किसान और मजदूरों के हक में लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए सबकी जिम्मेदारी बनती है कि इनके हाथ मजबूत करने के लिए एकजुट होकर साथ आना है।
- किसान विरोधी है सरकार : धीर सिंह
रालोद के प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी हैं। किसानों के हकों की इन्हें चिंता नहीं है, सिर्फ किसानों का दमन कर रही हैं।
हर तरह से रहेंगे साथ : नोमान
रालोद नेता नोमान मसूद ने कहा कि उनका परिवार चौधरी साहब के समय से साथ रहा, अब फिर से पुराने रिश्तों को मजबूत किया जाएगा और हर तरह से साथ रहेंगे। किसान, मजदूरों के हकों की लड़ाई लड़ी जाएगी।
- सत्ता से हटाएगी जनता - हमजा
युवा रालोद नेता हमजा मसूद ने कहा कि जिस जनता ने वोट देकर सत्ता तक पहुंचाया, वही जनता अब अहंकारियों को वोट की चोट देकर हटाएगी। हर जुल्म का हिसाब होगा और वह हिसाब वोट की चोट से होगा।
यह लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर मोहिसन ने और संचालन संदीप वर्मा ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र कुमार एडवोकेट, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, हाजी मुकर्रम, कारी साजिद, अशरफ अली खान आदि मंच पर मौजूद रहे। कई लोगों ने इस दौरान रालोद में शामिल होने की घोषणा भी की।
- तलवार तो किसी ने पगड़ी भेंट की
रैली के दौरान रालोद मुखिया जयंत चौधरी को सिख समाज ने तलवार और सरोपा भेंट किया। इनके अलावा रामवीर और उनके साथियों ने भगवत गीता भेंट की। हमजा मसूद और उनके साथियों ने हल भेंट किया। वहीं, गांव बीनपुर, गोसगढ़, कलालहटी सहित चार गांव के लोगों ने 1.28 लाख रुपये नकद धनराशि के रूप में भी भेंट की।
-- रागिनी कलाकारों ने बांधा समां
जब तक जयंत चौधरी रैली में नहीं पहुंचे थे, तब तक कृष्णपाल राठी और उनकी टीम ने रागिनी और अन्य गाने सुनाकर भीड़ का मनोरंजन किया। बीच बीच में वह गानों के साथ ही नारे भी लगवा रहे थे, जिससे लोगों में उत्साह भर रहा था।