फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP supporters are preparing for defeat in the Lok Sabha elections.

Saharanpur News: लोकसभा चुनाव में हार की भरपाई की तैयारी में भाजपाई

Thu, 11 Jun 2026 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
BJP supporters are preparing for defeat in the Lok Sabha elections.
- आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए चुनावी मोड में पार्टी
विज्ञापन




- उपलब्धियों का प्रचार और जमीनी हकीकत की तलाश में संगठन

अमर उजाला ब्यूरो



सहारनपुर। भाजपा चुनावी मोड में हैं। पांच जून से घर-घर जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है। लोकसभा चुनाव में मिली हार की आंच कहीं विधानसभा चुनावों को न झुलसा दें, इसके लिए पार्टी रात्रि प्रवास में सरकार के रिपोर्ट कार्ड को जनता के सामने रखेगी।

लोकसभा 2024 के चुनावों में सहारनपुर सीट पर पांच विधानसभा सीटें आती हैं। गंगोह और नकुड़, कैराना लोकसभा सीट के तहत आती है। इनमें से चार देवबंद, बेहट, देहात और शहर सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। कैराना लोस सीट पर भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। वर्तमान में विपक्षी पार्टियां पेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों उठा रही हैं। इन्हीं मुद्दों की हवा निकालने के लिए पार्टी ने रणनीति बनाई है।
विज्ञापन

गांव-गांव में होने वाले रात्रि प्रवासों में जनप्रतिनिधियों से लेकर पार्टी संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। वैसे भी उत्तर प्रदेश की विधानसभा चुनाव में अब कुछ माह का ही समय शेष है। केंद्र में सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के बाद पार्टी रिपोर्ट कार्ड लेकर लोगों के बीच में है। 21 जून तक जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है। साथ ही बूथ स्तर से लेकर शक्ति केंद्रों की बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं। इनके जरिए आम जनता के मन की टोह लेने का भी प्रयास है। भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनावों में मोदी लहर के बीच चार सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके बाद 2022 के चुनावों में पार्टी ने अपने प्रदर्शन को सुधारते हुए पांच सीटों पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन




- दो बार हो चुका है सर्वे

पार्टी ने जनप्रतिनिधियों और पार्टी के नीतियों के बारे में जनता की राय जानने के लिए अभी तक दो बार एजेंसियों के माध्यम से सर्वे भी कराया है। सर्वे के जरिये इस बात का पता लगाया गया कि जनता अपने जनप्रतिनिधियों से कितनी संतुष्ट है और कौन से मुद्दे जनता को अधिक प्रभावित कर रहे हैं। एक सर्वे विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कराया जाएगा। तीनों सर्वे की रिपोर्ट से ही प्रत्याशी तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed