फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP state president prayed in the court of mother Shakambhari Devi

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मां शाकंभरी देवी के दरबार में मत्था टेका

Thu, 28 Jan 2021 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
BJP state president prayed in the court of mother Shakambhari Devi
बेहट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव का स्वागत करते भाजपाई - फोटो : SAHARANPUR
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मां शाकंभरी देवी के दरबार में मत्था टेका
विज्ञापन

बेहट/शाकंभरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आदिशक्ति मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने के लिए सिद्धपीठ पहुंचे। वे मां शाकंभरी देवी जयंती उत्सव में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शंकराचार्य आश्रम में आयोजित शतचंडी महायज्ञ में पूर्णाहूति दी।
उनका काफिला सहारनपुर सर्किट हाउस से सुबह करीब सवा 9 बजे बेहट पहुंचा, यहां मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठनात्मक पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान सर्वोपरि है। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने भी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। इसके बाद उनका काफिला सिद्धपीठ पहुंचा। उन्होंने करीब 10 बजे बाबा भूरादेव के दर्शन किए। इसके बाद वे माता के दरबार में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

इस दौरान आयूष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, जसवंत सैनी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा, क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा चेतन सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा,अनुज राणा गदरहेड़ी, राजकुमार राजू, मंडल अध्यक्ष बेहट सुभाष सैनी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा विजेंद्र सैनी, क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा गौरव पिन्नी, क्षेत्रीय सदस्य गौरव राणा, मोहन सैनी एडवोकेट, सभासद मोहित जैन, गन्ना विकास समिति के चेयरमैन सुधीर राणा, ललित चौहान, विनय चौहान, फतेह सिंह, अमनदीप, मांगेराम शर्मा, अरुण शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
मोदी-योगी पर मां शाकंभरी की कृपा : स्वतंत्र देव सिंह
बेहट। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर मां शाकंभरी देवी की कृपा है, जिससे देश व राज्य की जनता खुशहाल है। दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें आदिशक्ति मां शाकंभरी देवी के जन्म जयंती उत्सव में शामिल होने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed