फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP state president Bhupendra Singh Choudhary enumerated achievements of nine years of Modi government

Saharanpur News: भूपेंद्र चौधरी ने किया सरकार की उपलब्धियों का बखान, बोले- योजनाओं के बूते मिलेगा प्रचंड बहुमत

Tue, 04 Jul 2023 06:56 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 04 Jul 2023 06:56 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सुशासन और गरीब कल्याण योजनाओं के बूते 2024 के चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलेगा। भूपेंद्र चौधरी ने सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।

विज्ञापन
BJP state president Bhupendra Singh Choudhary enumerated achievements of nine years of Modi government
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नकुड़। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि देश और प्रदेश में सुशासन, सेवा और गरीब कल्याण की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के बल पर भाजपा एक बार फिर 2024 लोकसभा चुनाव में प्रचंड़ जीत हासिल करेगी।

विज्ञापन

सपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे चौधरी
मंगलवार को भाजपा के महा जन सम्पर्क अभियान के तहत कस्बे में आयोजित जनसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने केंद्र की मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों का बखान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश परिवारवाद, वामवाद और समाजवाद के नाम से नहीं रामराज से चलेगा। जिसे भाजपा ने साबित किया है। नौ साल में केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए उज्ज्वला, पीएम आवास, आयुष्मान भारत जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को सफलतापूर्ण लागू किया। देश को वंदेभारत ट्रेन दी, कोरोनाकाल में मुफ्त रिकार्ड वैक्सीनेशन कराई, देश की अखंडता के लिए अनुच्छेद 370 को समाप्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डबल इंजन की सरकार में हो रहा विकास
उन्होंने आगे कहा कि यूपी में डबल इंजन की सरकार में अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं या सरेंडर कर रहे है। पहले यूपी में कांवड़ियों पर पत्थर बरसते थे। अब भाजपा सरकार में फूल बरसते हैं। यूपी की योगी सरकार ने बिजली आपूर्ति को लेकर वीआईपी कल्चर को समाप्त किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां चुनाव के समय जनता को मुद्दों से हटाने का काम करती है। जबकि भाजपा जनता के बीच जाकर मुद्दों की बात करती है।  

विज्ञापन

9 साल के कामकाज को जनता के सामने रखेंगे
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले भ्रष्टाचार चरम पर था। परंतु अब कोई भ्रष्टाचार नहीं है। देश के परमाणु संपन्न और पांचवीं अर्थव्यवस्था होने से देश की छवि विश्व स्तर पर निखरी है। भाजपा ने ही सड़क, सुरक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी आदि को लेकर आमजन के लिए विशेष कार्य किया है। भाजपा केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं का लेखाजोखा लेकर जनता का आशीर्वाद लेने एक बार फिर जनता के बीच है।

भाजपा के महा जन सम्पर्क अभियान में ये नेता हुए शामिल
इस मौके पर औद्योगिक राज्य मंत्री जसवंत सैनी, सुरेश राणा, गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल, चौ. वीरेंद्र सिंह जसाला, विधायक चौ. किरत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक मुकेश चौधरी, ब्लाक प्रमुख सुभाष चौधरी, जिला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह सैनी, नकुड़ पालिका चेयरमैन शिवकुमार, शामली जिला अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी, मृगांका सिंह, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर एवं महिपाल माजरा, अभय चौधरी और पवन सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed