फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP should expose the lies of opposition parties: Ajay

विपक्षी दलों के झूठ को बेनकाब करें भाजपाई : अजय

Wed, 08 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
BJP should expose the lies of opposition parties: Ajay
विपक्षी दलों के झूठ को बेनकाब करें भाजपाई : अजय
विज्ञापन

छुटमलपुर। भाजपा ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्षी दलों पर भ्रम की स्थिती पैदा करने का आरोप लगाकर आम लोगों को इसकी सच्चाई से अवगत कराने का आह्वान किया। गांव बहेड़ा कला में अजय सिंह के आवास पर हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके मुख्य अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश जैन रहे।
उन्होंने कहा कि सीएए को लेकर देश में विपक्षी दल जिस तरह झूठ फैला रहे हैं उसे बेनकाब करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। हम मुस्लिम समाज के लोगों के मन से डर को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। उन्हें इस बात को समझाना होगा कि सीएए से देश की सुरक्षा मजबूत होगी ना कि उनकी नागरिकता छीनेगी। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ योगेंद्र सिंह राणा ने कहा कि विपक्षी दल भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गया है। मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोई अफवाह फैलाने की कोशिश करें तो उन लोगों को चिन्हित कर पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता राकेश पुंडीर ने की। इस दौरान मानवेंद्र सिंह चौहान, शीतल विश्नोई, रणवीर चौहान, उमेश शर्मा, रविंद्र पुंडीर, दिनेश त्यागी, संदीप राणा, अजय सिंह, अवधेश सिंह, मास्टर अमर सिंह, पवन सिंह राणा, बीर सिंह राणा, रमेश राणा, अतर सिंह फौजी, बंटी राणा, कुणाल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed