{"_id":"6195405caa9826087b062429","slug":"bjp-s-victory-is-not-possible-even-if-nadda-builds-a-house-in-uttarakhand-harish-rawat-saharanpur-news-mrt56512722","type":"story","status":"publish","title_hn":"नड्डा उत्तराखंड में घर भी बना लें तो भी भाजपा की जीत संभव नहीं : हरीश रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नड्डा उत्तराखंड में घर भी बना लें तो भी भाजपा की जीत संभव नहीं : हरीश रावत
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह उनकी सरकार के दौरान जुमे की छुट्टी के आदेश को लेकर गलत बयानबाजी कर रहे हैं। यदि अमित शाह जुमे की छुट्टी का कोई आदेश, अधिसूचना उनकी सरकार के वक्त का दिखा दें तो वे राजनीति से सन्यास ले लेंगे।
देहरादून से हरिद्वार जाते वक्त छुटमलपुर में उत्तराखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम के पूर्व निदेशक मुहम्मद मुजतबा के निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य हरीश रावत ने कहा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बार बार उत्तराखंड के दौरे कर रहे हैं, लेकिन अगर वे अब यहां घर भी बना लें तो भी भाजपा का बेड़ा पार होने वाला नहीं है। भाजपा की असलियत उत्तराखंड की जनता जान चुकी है। चुनाव में वह इससे निजात पाने की बांट जोह रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर पांच हजार रुपये महंगाई भत्ता और तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।
इससे पहले यहां पहुंचने पर प्रधान नासिर अली, चौ मनोज, राव युसुफ, राव रिफाकत अली, अरशद मलिक, फैसल मिर्जा, मो नौशाद, चौ पदम सिंह, चौ. धर्मेंद्र, अजमल मलिक, परवेज मलिक, सुखदेव चौहान, आकाश गुप्ता आदि ने छुटमलपुर पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया।