फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP's uproar against Tehsildar

भाजपाइयों का तहसीलदार के खिलाफ हंगामा

Thu, 16 Jul 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP's uproar against Tehsildar
देवबंद में तहसीलदार के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहसीलदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर हंगामा किया। इतना ही नहीं गुस्साए कार्यकर्ता तहसील कार्यालय के बाहर धरना देकर पर बैठ गए। सूचना मिलते ही तहसील पहुंचे एसडीएम ने भाजपाइयों को कार्रवाई का आश्वासन दिलाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक विकास त्यागी बृहस्पतिवार को संगठन के कार्यकर्ता के काम के सिलसिले में तहसीलदार कमलेश कुमार के पास गए । इसी दौरान काम में हो रही देरी को लेकर उनकी तहसीलदार से बहस हो गई। इसके बाद बजरंग दल नेता ने पूरे प्रकरण की सूचना संगठन से जुड़े लोगों को फोन पर दे दी। देखते ही देखते तहसील कार्यालय में भाजपाइयों का हुजूम इकट्ठा हो गया और तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामपाल सिंह पुंडीर, जिला मंत्री पंकज त्यागी के नेतृत्व में भाजपाई व हिंदू संगठन के नेता तहसीलदार कार्यालय के सामने नारेबाजी करने लगे। स्थिति को विस्फोटक होता देखकर तहसीलदार कार्यालय से उठकर अपने आवास में जाकर बैठ गए। सूचना मिलते ही पुलिस बल भी तहसील में पहुंचा। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक यज्ञ दत्त शर्मा ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन

पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामपाल सिंह पुंडीर ने कहा तहसील में तैनात अधिकारी प्रदेश सरकार की छवि को खराब करने में लगे हैं। ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं का शोषण किया जा रहा है। वहीं, एसडीएम राकेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और भाजपा नेताओं से वार्ता कर उन्हें जांच कराकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच करा कर पीड़ित ग्रामीण को इंसाफ दिलाया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में भाजपा के नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिषेक त्यागी, विवेक त्यागी, पूर्व देहात मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गुर्जर, रणवीर प्रधान, विकास त्यागी, विजेंद्र जौहरी आदि रहे। उधर, तहसीलदार कमलेश कुमार ने बताया कि विकास त्यागी जिस काम के सिलसिले में उनके पास आए थे, तब वह कुछ जरूरी काम कर रहे थे, लेकिन विकास उसी समय उक्त कार्य की रिपोर्ट लगाने की बात करने लगे। जबकि उन्होंने काम समाप्ति के बाद रिपोर्ट लगाने की बात कही थी। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed