फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP's Sanjana won by maximum margin

भाजपा की संजना सबसे ज्यादा अंतर से जीती

Sat, 10 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
BJP's Sanjana won by maximum margin
नागल (सहारनपुर)। भाजपा समर्थित संजना चौधरी पत्नी रविंद्र चौधरी ने 83 मत प्राप्त कर प्रतिद्वंद्वी लक्ष्य चौधरी को 60 मतों से शिकस्त दी है। यह अंतर सबसे बड़ा है। ऐसा तब हुआ जबकि भाकियू समर्थित प्रत्याशी ने भी मतदान से ठीक पहले लक्ष्य को अपना समर्थन दे दिया था। इस जीत के बाद भाजपाई खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन

नागल ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए सभी 107 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें एक वोट निरस्त हुआ। मतगणना के बाद जैसे ही चुनाव अधिकारी ने संजना चौधरी को 83 और उनके प्रतिद्वंद्वी लक्ष्य चौधरी को 23 मत मिलने की घोषणा की तो भाजपाई खुशी से झूम उठे। नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख संजना चौधरी का जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, चुनाव प्रभारी सत्यपाल सिंह पाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी विजेंद्र सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख देवबंद अनिल पुंडीर, राजपाल सिंह, विपिन सिरोही, पवन सवंई, मान सिंह सैनी आदि ने जोरदार स्वागत करते हुए फूल मालाएं भेंट कर अपनी शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed