फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP's dominance in this election

इस चुनाव में भी भाजपा का रहा दबदबा

Thu, 26 Apr 2018 12:21 AM IST
ब्यूराो, अमर उजाला/सहारनपुर
ब्यूराो, अमर उजाला/सहारनपुर Updated Thu, 26 Apr 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
 BJP's dominance in this election
चुनाव में जीत पर उत्सव मनाते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में जिला सहकारी विकास संघ (डीसीडीएफ) चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। भाजपा समर्थित कृष्ण कुमार पुंडीर को निर्विरोध सभापति और नृपेंद्र सिंह को उपसभापति चुन लिया गया। किसी अन्य प्रत्याशी ने दोनों पदों के लिए कोई नामांकन नहीं किया था। भाजपाइयों ने जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

              
रेलवे रोड स्थित जिला सहकारी विकास संघ कार्यालय पर सुबह से हलचल तेज हो गई थी। नौ बजे वार्ड नानौता से डायरेक्टर कृष्ण कुमार पुंडीर ने सभापति पद और रामपुर मनिहारान से नृपेंद्र सिंह ने उपसभापति के लिए नामांकन किया।
विज्ञापन


निर्धारित समय 12 बजे तक किसी अन्य प्रत्याशी के नामांकन नहीं किए जाने पर भाजपा समर्थित कृष्ण कुमार पुंडीर को सभापति और नृपेंद्र सिंह उपसभापति निर्विरोध घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी एसडीएम डीपी सिंह, जिला सहकारी विकास संघ के सचिव मो. नसीम की देखरेख चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। निर्वाचन अधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि दोनों पदों पर एक-एक नामांकन होने से चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। उधर, पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए रखे। डीसीडीएफ कार्यालय पर सीआरपीएफ सहित पुलिस फोर्स तैनात रही।              
छह प्रतिनिधि भी चुने गए निर्विरोध       
- जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के लिए नागल निवासी मनोज कुमार और गांव उग्राहू निवासी परमाल सिंह।      
- उत्तर प्रदेश सहकारी संघ के प्रतिनिधि के लिए कलसिया निवासी तेजवीर सिंह।        
- उत्तर प्रदेश तिलहन संघ के लिए रामपुर मनिहारान निवासी संजय कुमार।        
- उत्तर प्रदेश सहकारी यूनियन के लिए गांव दूधला निवासी अमितेेश प्रताप।        
- उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के लिए देवबंद निवासी वैभव गुप्ता। 
- विधायन एवं शीत ग्रह निर्माण संघ के लिए रायपुर निवासी अखिलेश।        
  
भाजपा के दिग्गज नेताओं ने संभाली कमान        
सहारनपुर। डीसीडीएफ सभापति और उपसभापति चुनाव के लिए भाजपा के दिग्गज नेताओं ने कमान संभाल रखी थी। विधायक देवेंद्र निम, बृजेश सिंह, प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक महावीर राणा, मेयर संजीव वालिया, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, प्रदेेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, हरीश मलिक और विनोद पुंडीर सहित कई नेता शामिल रहे। उधर, बसपा, सपा और कांग्रेस नेताओं ने निर्विरोध होने की आशंका चलते बुधवार को चुनाव प्रक्रिया से दूरी बनाए रखी।  
  
यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां        
सहारनपुर। जीत की घोषणा होते ही भाजपाइयों की खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपाई रेलवे रोड स्थित डीसीडीएफ कार्यालय के बाहर आ गए। करीब आधा घंटा सड़के बीचोबीच खड़े होकर भाजपाइयों ने एक-दूसरे को बधाई दी और मालाएं पहनाई। इससे मार्ग में जाम लग गया। पास ही रोडवेज बस अड्डा है, जिससे यात्रियों की कई बसें जाम फंस गई। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारु कराई।        

     
यह हैं 12 वार्डों के डायरेक्टर        
सहारनपुर। जिले के 12 वार्डों पर डायरेक्टर पद की चुनाव प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हुई थी, जिसमें नकुड़ से मुनेश, नागल से करण सिंह नानौता से कृष्ण कुमार, पुवांरका से फरमान, बलियाखेड़ी से शाहिद, नकुड़ व्यक्तिगत से सीमा, देवबंद से कमलेश चौधरी, सरसावा से प्रेमनाथ शर्मा, साढ़ौली कदीम से समय सिंह को निर्विरोध डायरेक्टर घोषित किया गया था। मतदान के बाद वार्ड मुजफ्फराबाद से राजेश राणा, गंगोह सरदार बलबीर सिंह, रामपुर मनिहारान नृपेंद्र सिंह डायरेक्टर बने थे। इनमें आठ भाजपा समर्थित डायरेक्टर बताए जा रहे हैं, जो सभापति चुनाव के दौरान भी सक्रिय रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed