फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP Organizes 'Janakrosh' Women's Foot March

Saharanpur News: भाजपा ने निकाली जनाक्रोश महिला पदयात्रा

Wed, 29 Apr 2026 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 29 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
BJP Organizes 'Janakrosh' Women's Foot March
मुजफ्फराबाद में विपक्ष के पुतले के साथ भाजपा नेता व महिला कार्यकर्ता।  श्रोत-कार्यकर्ता
साढ़ौली कदीम/मुजफ्फराबाद/गागलहेड़ी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला हितों से जुड़े नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष द्वारा किए गए विरोध के जवाब में साढ़ौली कदीम, मुजफ्फराबाद और गागलहेड़ी में जनाक्रोश महिला पद यात्रा निकाली।
विज्ञापन


गांव साढ़ौली कदीम और गंदेवड़ में निकाली गई पदयात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी व ब्लॉक प्रमुख विश्वास चौधरी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला महिलाओं को राजनीतिक रुप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, जबकि विपक्ष भ्रम फैलाकर महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करना चाहता है। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख इनाम चौधरी, जिला पंचायत सदस्य रामकिशन चौधरी, हंसराज गौतम व मुकेश चौहान, बेहट मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुजफ्फराबाद में कांग्रेस, सपा समेत अन्य विपक्षी दलों की महिला विरोधी मानसिकता के विरोध में पदयात्रा निकाल कर पुतला दहन किया गया। डीसीडीएफ के चेयरमैन सोनेंद्र राणा, ब्लाक प्रमुख पति योगेश पुंडीर, गन्ना समिति के डायरेक्टर कर्ण सिंह प्रधान, रणवीर सिंह, दुष्यंत राणा, लाल सिंह आदि भाजपा नेताओं ने कहा, कि नारी शक्ति भेदभाव व अन्याय को कभी स्वीकार नहीं करेगी। विपक्षी दलों को इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गागलहेड़ी में भाजपा महिला मोर्चा ने जनाक्रोश पद यात्रा निकालकर विपक्षी दलों पर हमला बोला। पद यात्रा ज्योतिबा फुले तिराहे से शुरु हुई। महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वर्षा अरोड़ा विपक्षी दलों का महिला विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। महिलाएं उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। पद यात्रा में पूर्व विधायक जगपाल सिंह, नीलू राणा, कंचन धवन, बबीता सैनी, बीना सैनी, राजेश जौहरी, अंजू सैनी, कविता, सरोज आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed