फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP MLA commotion in the district hospital

भाजपा विधायक का जिला अस्पताल में हंगामा

Wed, 06 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 06 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA commotion in the district hospital
घायल से जानकारी लेते विधायक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में गंभीर रूप से घायल भर्ती मरीज का जिला अस्पताल की लैब से एक दिन पूर्व कराया गया एक्सरे खो जाने पर शहर के भाजपा विधायक राजीव गुंबर ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


ग्राम धारकी निवासी सुभाष ने अपने पिता को सोमवार को एक दुर्घटना में सिर और कंधे में गंभीर चोटें आने के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जाता है कि उनका अधिक चोट होने के चलते उनका एक्सरे कराया गया और चिकित्सक ने एक्सरे देखने के बाद ही उपचार शुरू करने के लिए कहा।

सोमवार को एक्सरे हो जाने के बावजूद उन्हें लैब से एक्सरे नहीं दिया गया। आरोप है कि मंगलवार को सुबह कई चक्कर लगाने के बाद कह दिया गया कि एक्सरे खो गया है। 
विज्ञापन


जिस पर लोगों ने जिला अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सुभाष ने आरोप लगाया कि एक्सरे नहीं मिलने से उनके पिता का मंगलवार सुबह तक भी उपचार शुरू नहीं हो पाया और वे दर्द से कराहते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने भारी लापरवाही की है। जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना  करना पड़ा है, यही नहीं उनके साथ कर्मचारियों ने अभद्रता भी की।


सूचना मिलते ही नगर विधायक राजीव गुंबर भी जिला अस्पताल पहुंच गए और लोगों के साथ मिलकर सीएमएस डाक्टर आशा शर्मा का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। 

उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में भारी लापरवाही बरती जा रही है। मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें सही उपचार नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed