फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP members of the police stations were besieged

भाजपाइयों ने थानों का किया घेराव

Thu, 14 Jul 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 14 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
BJP members of the police stations were besieged
ज्ञापन सौपते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में बदहाल कानून व्यवस्था के खिलाफ सूबे की सपा सरकार को घेरते हुए बुधवार को जिले के भाजपाइयों ने बड़गांव, बिहारीगढ़, छुटमलपुर, रामपुर मनिहारान और नानौता में थानों का घेराव किया। इस दौरान प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन


 बड़गांव में महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए भाजपाई नारेबाजी करते हुए थाना परिसर पहुंचे और यहां थाने का घेराव करने के बाद परिसर में धरने पर बैठ गए। पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर सिंह पुंडीर ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार भ्रष्टाचारियों का केंद्र बन कर रह गई है।
विज्ञापन


तहसील और थानों को सपा नेता चला रहे हैं। विवेक पुंडीर, एडवोकेट रणदीप सिंह पुंडीर, मनीष त्यागी, रामपाल सिंह पुंडीर कर्नल राजीव सिंह, कुंवर ब्रिजेश रणबीर सिंह, पंकज त्यागी, अनिरुद्ध त्यागी, ठाकुर अनिल सिंह, नितिन राणा, विशाल राणा आदि ने कहा कि पूरे जिले में अवैध रेत खनन का
विज्ञापन
विज्ञापन


धंधा चल रहा है। ओवरलोड वाहन लोगों को कुचल रहे हैं। इस दौरान सरकार बर्खास्तगी की मांग का ज्ञापन थाना प्रभारी सीपी कठेरिया को सौंपा। बृजपाल सिंह, ओमबीर सिंह, देवेंद्र राणा, प्रदीप राणा, वेदपाल सिंह, मांगेराम, ऋषिपाल, आदेश, आदित्य, चंद्रवीर, दुष्यंत, कमल राणा, शालू राणा रहे।

 बिहारीगढ़ और फतेहपुर में भाजपाइयों ने जुलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। दोनों जगहों पर जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, अभय सिंह, आदित्य राणा, मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश धीमान, जिला पंचायत सदस्य सुशील राणा, उपेंद्र सैनी, जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा ने कहा कि सपा सरकार में अपराध बढ़ने के साथ ही प्रदेेश के विकास को भी अवरुद्ध कर दिया गया है।

बिहारीगढ़ में एसओ संजय वर्मा और फतेहपुर में राजेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर सपा सरकार की बर्खास्तगी की मांग राज्यपाल से की गई। थाना घेराव करने वालों में दूबे सिंह कांबोज, चौ राजबीर सिंह, साहब सिंह पुंडीर, यशपाल प्रजापति, ओमप्रकाश रविदासी, नाथीराम राणा, ठा. सूर्यकांत

सिंह, राजेश राणा, सतीश राठौर, विकास गुप्ता, सत्यप्रकाश बतरा, संजय कांबोज, योगेश राणा प्रधान, सुरेंद्र सिंह, सुरेश अग्रवाल, बोकी राणा,  ठा. जसबीर सिंह, महिपाल राठौर, अनिल काम्बोज, मा रामेंद्र काम्बोज, मिर्जा जुल्फक्कार मुईजी, प्रधान त्रिलोक राठौर, राव कुर्बान, अकरम अली, मौ. सलीम, मौ. उस्मान, विजय सैनी आदि रहे।

रामपुर मनिहारान में पूर्व विधायक डा. मामचंद लांबा, डा. प्रमोद तेजियान, चौधरी कीरत सिंह, सत्यपाल सिंह, रविंद्र धीमान, प्रवीन सैनी, विशाद देव गुर्जर, आशीष भारती, मनोज जैन आदि रहे। 

 प्रदेश में अराजकता का माहौल बना है मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के हिंदुओं को पलायन करना पड़ रहा है। प्रदेश में लूट, डकैती, बलात्कार, अपहरण की वारदातें रही हैं।

उन्होंने प्रदेश की सरकार को नकारा निकम्मी सरकार बताते हुए प्रदेश के राज्यपाल से तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग करते हुए थानाध्यक्ष  अवनीश कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा।


इस दौरान अनूप सिंह पुंडीर, खेमचंद  कश्यप, योगेश चंद गुप्ता, सुनील कुमार, रविंद्र सिंह काशीपुर, रामपाल सिंह, शिवकुमार राणा, सुरेश रोड, विरेंद्र शर्मा, बिजेंद्र सिंह, अमरीश शर्मा, ऋषिपाल आर्य, दिनेश पुंडीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed