फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP leader Sangeet Som's statement about funding Hamas is shameful

Saharanpur News: 30 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ी, 15 हजार रुपये जुर्माना

Thu, 19 Oct 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 19 Oct 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
BJP leader Sangeet Som's statement about funding Hamas is shameful
सहारनपुर। प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए नगर निगम की टीम ने बुधवार को कई बाजारों में अभियान चलाया। साथ ही अतिक्रमण भी हटवाया गया। अतिक्रमण प्रभारी व सहायक नगरायुक्त शिवराज सिंह निगम की टीम लेकर बुधवार को जीपीओ रोड, अग्रसेन चौक, रेलवे रोड, पुल खुमरान व लोहानी सराय पहुंचे। उन्होंने यहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कार्रवाई होती देख दुकानदारों ने तुरंत सामान दुकानों के भीतर कर लिया। उधर, प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाते हुए पुल खुमरान स्थित एक दुकान से 30 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गई। दुकानदार पर 15 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। टीम में प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, हेमराज सिंह, प्रवीण, प्रदीप, तोसीफ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed