{"_id":"620fe1fe7cde38497426c4be","slug":"bjp-leader-s-son-beat-up-head-constable-saharanpur-news-mrt577475612","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के बेटे ने की हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के बेटे ने की हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। हेड कांस्टेबल द्वारा सड़क पर गाड़ी खड़ी करने से रोकने पर भाजपा नेता का बेटा आपा खो बैठा। उसने हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट कर दी। इसी दौरान वहां पहुंचे सिपाही के साथ भी आरोपी ने हाथापाई की। आरोप है कि आरोपी ने अपनी गाड़ी से पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश भी की, लेकिन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। घायल हेड कांस्टेबल को सहारनपुर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि गांव खुशहालीपुर निवासी भाजपा नेता एवं पूर्व जिपं सदस्य बाबूराम राठौर के बेटे संदीप कुमार ने शुक्रवार की दोपहर करीब पौने एक बजे अपनी स्कार्पियो कार बुग्गावाला चौराहे पर सड़क के बीच में ही खड़ी कर रखी थी। इसके कारण वहां जाम लग गया। यह देख ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल अमरीश कुमार ने उसे कार सड़क से हटाने को कहा तो आरोप है कि संदीप कुमार ने कार से उतरते ही अमरीश का गिरेबान पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसके कारण अधेड़ हेड कांस्टेबल जमीन पर गिर गए और उनकी कमर और हाथ में चोटें आई हैं। इसी दौरान मौके पर पहुंचे कांस्टेबल विनीत सोनी के साथ भी आरोपी ने हाथापाई की। आरोपी ने पुलिसकर्मियों को गाड़ी से कुचलने की भी कोशिश की, लेकिन विनीत ने उसे धर दबोचा।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की गाड़ी भी सीज कर दी गई।