{"_id":"664e841423e60c1a4e0c6326","slug":"bjp-leader-cheated-by-deed-of-land-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-124168-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जमीन का बैनामा कर भाजपा नेता के साथ ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जमीन का बैनामा कर भाजपा नेता के साथ ठगी
Thu, 23 May 2024 05:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 23 May 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा नेता के साथ जमीन का बैनामा कर ठगी की गई है। कब्जा मांगा तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। एसएसपी के आदेश पर थाना जनकपुरी पुलिस ने सन्नी नागपाल सहित 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
थाना जनकपुरी क्षेत्र में जनकपुरी काॅलोनी निवासी भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद सुरेंद्र धवन ने जमीन को लेकर मुकदमा दर्ज कराया। उनका कहना है कि जनता रोड पर गांव मढ़ में 100 वर्ग मीटर और 70 वर्ग मीटर के दो प्लाट की रजिस्ट्री करीब नौ लाख रुपये में उनके नाम पर है। आरोप है कि सन्नी नागपाल और उसके साथियों ने एक दूसरे के नाम पर कई बैनामे कर रखे हैं। वह 13 मई को प्लाट देखने के लिए गए थे। जहां पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी गई। भाजपा नेता मामले की शिकायत लेकर एसएसपी के यहां पहुंचे। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर थाना जनकपुरी पुलिस ने सन्नी नागपाल, उनकी पत्नी आस्था खेड़ा, राजा नागपाल, सचिन नागपाल, प्रीति चांदना, अशोक नागपाल, वर्षा रानी, रमेश, नितिन गोयल, मुकेश गुप्ता, खालिद, मालचंद यादव, मांगेराम, सूरज धनप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बता दें, कि सन्नी नागपाल पर पहले भी कई मामले दर्ज है।