फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP honors every class: Swatantradev

प्रत्येक वर्ग को भाजपा ने दिया सम्मान: स्वतंत्रदेव

Thu, 28 Jan 2021 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
BJP honors every class: Swatantradev
शाकंभरी सिद्वपीठ पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : SAHARANPUR
हर वर्ग को भाजपा ने दिया सम्मान : स्वतंत्रदेव
विज्ञापन

सहारनपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा में हर वर्ग को सम्मान मिला है। पार्टी पंचायत चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेगी।
दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा घोषित प्रत्याशी उतारेगी। हर बूथ पर पार्टी को मजबूत बनाना है। विपक्ष सिर्फ भ्रामक प्रचार कर रहा है। देश की जनता विपक्ष की सच्चाई को समझ चुकी है। 2019 का लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला था। पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा। चुनाव के लिए कार्यकर्ता जनसंपर्क में जुट जाएं। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए प्रत्येक वार्ड, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर संयोजक व सहसंयोजक नियुक्त कर दिए गए हैं। कार्यकर्ता जनता के बीच केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं का प्रचार करें।
इस दौरान प्रदेश सह महामंत्री संगठन कर्मवीर, प्रदेश मंत्री डाक्टर चंद्रमोहन, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ चेयरमैन संजीव गोयल, आयुष राज्यमंत्री डाक्टर धर्म सिंह सैनी, सांसद प्रदीप चौधरी, महापौर संजीव वालिया, यूपी सहकारी यूनियन के निदेशक बिजेंद्र कश्यप, जिलाध्यक्ष डाक्टर महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, विधायक देवेंद्र निम, किरत सिंह, ब्रिजेश सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, रविंद्र मोल्हू, डाक्टर राजीव चौधरी, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, विपिन चौधरी मौजूद रहे। उधर, गागलहेड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। यहां पर प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ समिति व मंडल कार्यकारिणी की बैठक ली।
विज्ञापन

--------------
बूथ पर लोगों से किया संवाद
सहारनपुर। पार्टी कार्यालय पर विभिन्न बैठकों के पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोहरपुर स्थित एक बूथ पर पहुंचे और बूथ समिति की बैठक ली। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
मुस्लिम समाज ने किया स्वागत
सहारनपुर। भाजपा बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक एम. आजाद अंसारी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने गुलदस्ता भेंटकर प्रदेश अध्यक्ष, सह महामंत्री संगठन व क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान कुंवर बासित अली, शोएब कासमी, मुजाहिद, एम. आरिफ अंसारी, हाफिज वाजिद, हाफिज अकरम, मुस्तकीम अंसारी, चांद बेबी, मतलूब, शहजाद अहमद मौजूद रहे।

------------------
गुर्जर समाज की समस्याओं पर की चर्चा
सहारनपुर। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने सर्किट हाऊस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को गुर्जर सम्राट मिहिर भोज का स्मृति चिन्ह देकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इसके पश्चात समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गुर्जर, नीरज चौधरी, राहुल गुर्जर, सन्नी देव चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed