फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP has always worked in the interest of farmers: Balyan

भाजपा ने हमेशा किसान हित में किया काम: बालियान

Fri, 11 Feb 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
BJP has always worked in the interest of farmers: Balyan
चुनावी सभा को संबोधित करते डाक्टर संजीव बालियान - फोटो : SAHARANPUR
नकुड़ (सहारनपुर)। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि हमारी सरकार ने विकास किया है। बेहतर कानून व्यवस्था दी। किसानों को सम्मान निधि दी गई। बिजली की व्यवस्था आज सबसे बेहतर है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा किसान हित में काम करती रही है और करती रहेगी।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान शुक्रवार को जाट बाहुल्य गांव शुक्रताल में भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, जाट समाज को जितना सम्मान भाजपा ने दिया है उतना सम्मान आज तक किसी पार्टी ने नहीं दिया है। सपा सरकार में हुए मुजफ्फरनगर दंगे में करीब सवा पांच सौ झूठे मुकदमे दर्ज कराकर एक-एक परिवार की तीन-तीन पीढ़ियों पिता-पुत्र व दादा को आरोपी बनाया गया था, जबकि जो असली मुजरिम थे सपा सरकार में उन्हें रिहा कर दिया गया था, जो कभी भुलाया नहीं जा सकता। दंगा व पलायन कराने वाले आज सलाखों के पीछे हैं। अब आपको खुद तय करना है कि गुंडों, बदमाशों को सलाखों के पीछे से बाहर लाना है या अंदर ही रहने देना है। बाबा की सरकार में आप आधी रात को भी बेखौफ होकर अपने घर आ सकते हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी डॉ. धर्मसिंह सैनी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग हर चुनाव में पाला बदल जाते हैं, ऐसे लोग केवल अपना ही फायदा देखते हैं। उन्हें जनता की कोई फिक्र नहीं होती। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी, ब्लॉक प्रमुख सुभाष चौधरी, डॉ. ओमपाल सिंह, राकेश वर्मा, प्रधान संजय चौधरी, संजीव चौधरी, पवन सिंह रावल, राजेश त्यागी, नवीन चौधरी, विजय प्रधान, आशु विजय शंकर सैनी, राजकुमार सरपंच, सुरेशपाल, पवनसिंह राठोर, राजेश त्यागी आदि रहे।

नकुड़ के गांव शुक्रताल में केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान को सुनने पहुंचे लोग

नकुड़ के गांव शुक्रताल में केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान को सुनने पहुंचे लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed