फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP governments accused of implementing anti-people policies

भाजपा सरकारों पर जनविरोधी नीतियां लागू करने का आरोप

Thu, 19 Aug 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP governments accused of implementing anti-people policies
खलासी लाइन में कांग्रेस के जय भारत महासंपर्क अभियान के दौरान महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा, जिला उपा? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जय भारत महासंपर्क अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिले भर में घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। इसके साथ ही केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सचिव काजी इमरान मसूद ने बेहट विधानसभा के लोदीपुर न्याय पंचायत से अभियान की शुरूआत की। इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा सरकारों ने नागरिकों का जीना मुश्किल कर दिया है। जनता एक तरफ कोरोना से परेशान है, वहीं भाजपा सरकारें जनविरोधी नीतियां लागू कर नागरिकों का उत्पीड़न कर रही है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

वहीं, शहर में महानगर इकाई की तरफ से कार्यकर्ताओं ने खलासी लाइन में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत सिंह निक्कू ने कहा कि भाजपा सरकारें उद्योगपतियों के हाथ की कठपुतली बनी है। सरकार औद्योगिक घरानों को फायदा पहुंचाने में लगी है, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। वर्तमान में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध चरम सीमा पर है, जिसकी जिम्मेदार भाजपा सरकारें हैं। कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक गलत नीतियों का विरोध करती रहेगी। वहीं, जिले में कई जगहों पर कांग्रेस नेताओं ने ग्राम पंचायतों में प्रवास भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अश्वनी शर्मा, मंजीत कोका, राहुल सिंह, अमरदीप जैन, नीरज कपिल, गुलशेर अल्वी, आरिफ मंसूरी, इकराम खान, मेहरा, निमिष छाबड़ा, राहुल सैनी, मोहित गोयल, सचिन छोटू,विक्की वलीपुरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed