फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP government wants to benefit the capitalists: Chandrashekhar

पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है भाजपा सरकार : चंद्रशेखर

Tue, 22 Sep 2020 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
BJP government wants to benefit the capitalists: Chandrashekhar
आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष की घोषणा करते राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा कि कृषि अध्यादेशों के जरिए भाजपा सरकारें पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती हैं और किसानों की कमर तोड़ी जा रही है। आरएसएस का एजेंडा लागू करके भाजपा देश को गुलामी की ओर लेकर जा रही है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित आजाद समाज पार्टी के मंडल कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जो कृषि अध्यादेश लेकर आई है, उससे किसान बर्बाद हो जाएंगे। यह व्यवस्था पहले जिन प्रदेशों में लागू हुई है, वहां के किसानों का बुरा हाल है। बिल वापस लिए जाने की मांग को लेकर उनकी पार्टी 24 सितंबर को राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि बिना किसी नीति के सरकार ने लॉकडाउन कर श्रमिकों की कमर तोड़ने का काम किया। अब किसानों और बेरोजगारों के साथ धोखा किया जा रहा है। सरकार निजीकरण के जरिए दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का हक छीनने की साजिश रच रही है। पांच साल तक संविदा पर नौकरी के फार्मूले से भी भाजपा यही करना चाहती है। आजाद समाज पार्टी पूरे देश में अनुसूचित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों की समस्याओं को लेकर लड़ाई लड़ेगी। इस मौके पर चंद्रशेखर आजाद ने अनिल ओजस्वी को पार्टी का सहारनपुर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए बुलंदशहर सीट से पार्टी के पहले प्रत्याशी हाजी यामीन के नाम की घोषणा की। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल ओजस्वी ने कहा कि हमारी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलेगी। अतुल गौतम और भरत राय ने कहा कि भाजपा सरकारों ने अब तक अपने कार्यकाल में जनता के उत्पीड़न ही किया है। इस दौरान भीम आर्मी के जिला प्रभारी प्रवीण गौतम, पूर्व राज्यमंत्री विनोद तेजियान, टिंकू कपिल, रोहित राज गौतम, काशी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed