Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP government is anti-farmer: Shayan Masood

किसान विरोधी है भाजपा सरकार : शायान मसूद

Thu, 24 Sep 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
BJP government is anti-farmer: Shayan Masood
बेहट तहसील में कृषि विधेयकों के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : SAHARANPUR
किसान विरोधी है भाजपा सरकार : शायान मसूद
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। कांग्रेसियों ने किसानों के साथ एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। विधेयक को किसान विरोधी बताते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
पूर्व राज्यमंत्री शायान मसूद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। शायान मसूद ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है। इस सरकार में किसानों का जमकर शोषण किया जा रहा है। किसानों पर थोपा गया काला कानून साबित करता है कि भाजपा सरकार को किसानों की नहीं, बल्कि पूंजीपतियों की चिंता है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी, चौ. राज सिंह, ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी, जिला उपाध्यक्ष राहत खलील, जिला सचिव अब्दुल कादिर त्यागी, वरयाम खान, शहजाद उस्मानी ने भी विचार रखे। प्रदर्शनकारियों में नेता मजाहिर हसन, रिहान अहमद कुरैशी, नबील उस्मानी, अहमद गौड़, चौ. कलीम, चौ. भूरा, अफजाल कुरैशी, अशरफ भारती आदि मौजूद रहे।
सरकार की गलत नीतियों ने छीन ली युवाओं की नौकरी : मुजफ्फर अली
रामपुर मनिहारान। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली और पीसीसी सदस्य व नगर पंचायत चेयरपर्सन प्रतिनिधि विवेकांत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। जहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडेय को सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि गन्ना किसानों को उनकी उपज का चीनी मिलों द्वारा समय से भुगतान नहीं किया जा रहा है। केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण लोग अपनी नौकरी एवं रोजगार गंवा चुके हैं। अब कृषि विधेयक ले आएं हैं, जो कि वापस होना चाहिए। प्रवेश, अनिल भारद्वाज, संजय पंवार, आशिक, खलील, आबिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या : इमरान मसूद
बेहट। कांग्रेसियों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति के सदस्य इमरान मसूद एवं क्षेत्रीय विधायक नरेश सैनी के नेतृत्व में जुलूस निकाला और तहसील पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरान मसूद ने कहा कि इस काले कानून से किसान बर्बाद हो जाएगा। कृषि विधेयक पास करने के लिए सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है। विधायक नरेश सैनी ने कहा कि सरकार ने किसानों को उद्योगपतियों की जेब में डालकर कमजोर करने का काम किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष शशि वालिया, संजीव कर्णवाल उर्फ बॉबी, राव फजलुर्रहमान आदि ने भी विचार रखे। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। इस दौरान इनाम प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी हाशिम, यासीन, राहुल सैनी, कामयाब प्रधान, शाहजमां प्रधान, जमील अहमद, अरुण सैनी, जितिन सैनी आदि मौजूद रहे।
इमरान मसूद और विधायक की एसडीएम से नोकझोंक
बेहट में एसडीएम कांग्रेसियोें का ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इमरान मसूद और विधायक नरेश सैनी एसडीएम के दफ्तर के अंदर गए और जमकर नोकझोंक हुई। काफी देर बाद एसडीएम कांग्रेसियों के बीच आए और ज्ञापन लिया। इसके बाद एसडीएम दोनों नेताओं को अपने दफ्तर में ले गए। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।

घातक है कृषि विधेयक
नकुड़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। गंगोह नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद, वरिष्ठ नेता मजाहिर राणा व युवा नेता हमजा मसूद ने कहा कि कृषि विधेयक घातक है। इससे किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएगा। इस दौरान चंद्रशेखर मित्तल, जादोराम गुप्ता, हाजी याकूब कुरैशी, इनाम शाकिर, पलटू सिंह, शाबान कुरैशी, काजी शोएब मौजूद रहे।

सहारनपुर: देवबंद में एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी

सहारनपुर: देवबंद में एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी- फोटो : DEVBAND

एसडीएम राकेश कुमार को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी

एसडीएम राकेश कुमार को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी- फोटो : DEVBAND

रामपुर मनिहारान तहसील मुख्यालय पर एसडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी

रामपुर मनिहारान तहसील मुख्यालय पर एसडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed