फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP government has opened the way for the progress of youth: Arun

भाजपा सरकार ने खोले युवाओं की तरक्की रास्ते: अरूण

Fri, 06 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
BJP government has opened the way for the progress of youth: Arun
दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अरूण यादव स्वागत करते पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अरुण यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने युवाओं के लिए तरक्की के रास्ते खोले हैं। पूर्व की सरकारों में बेरोजगारी की वजह से युवा परेशान थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर प्रदेश मंत्री अरुण यादव का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश में युवाओं की आबादी सर्वाधिक है और इन्हीं युवाओं पर देश का भविष्य निर्भर है। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य हुए। प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। अपराधियों को जेल भेजा गया है। दहशत भरा माहौल खत्म होने की वजह से प्रदेश में औद्योगिक ईकाइयां लग रही हैं। बड़े-बड़े उद्योगपति निवेश कर रहे हैं, जिससे युवाओं को रोजगार मिल रहा है। पूर्व की सपा-बसपा की सरकारों के कार्यकाल में प्रदेश में गुंडाराज था। इससे लोग त्रस्त थे और युवा भी दूसरे प्रदेशों में जाकर नौकरी करते थे। इस दौरान युवा मोर्चा के जिला संयोजक विपिन सरोही, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, जिला मंत्री सागर चौधरी, सत्यार्थ प्रकाश, हितेश शर्मा, दीपक सैनी, मनोज चौधरी, सिद्धार्थ शुक्ला, अभिषेक त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed