फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP government bent on destroying farmers: Bakiu

किसानों को बरबाद करने पर तुली भाजपा सरकार : भाकियू

Tue, 22 Sep 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
BJP government bent on destroying farmers: Bakiu
नागल में भाकियू की बैठक को संबोधित करते चौ विनय कुमार - फोटो : SAHARANPUR
नागल (सहारनपुर)। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा भाजपा सरकार किसानों की बरबाद करने पर तुल गई है, जबकि व्यापारियों को सुरक्षित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कृषि विधेयक किसान विरोधी है।
विज्ञापन

भाकियू की बैठक में उन्होंने कहा कृषि विधेयक को लेकर सरकार किसानों को गुमराह कर रही है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा भाकियू 25 सितंबर को पांच ब्लाक स्तर पर एक घंटे के लिए विरोध प्रदर्शन करेगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सरदार मनमोहन सिंह ने कहा कि प्रदेश का किसान छह प्रतिशत ही अपनी फसलों को मंडियों में बेचता है, जबकि 94 प्रतिशत किसान अपनी फसल गांव में ही कमीशनखोर व्यापारियों को बेचता है। सरकार से मांग की कि किसान की फसल न्यूनतम मूल्य से नीचे नहीं बिकनी चाहिए। यदि व्यापारी न्यूनतम मूल्य से नीचे फसल खरीदना है तो उसके विरुद्ध गैर जमानती धारा में मुकदमा कायम होना चाहिए। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल पनियाली, योगेंद्र उर्फ पप्पू, बिजेंद्र उर्फ काला, कृपाल सिंह, धीर सिंह, विनोद खन्ना, अवनीश मलिक, इमरान प्रधान, भूपेंद्र त्यागी, रामू वालिया, अनूप सिंह, जितेंद्र सिंह, मनीष चौधरी, सत्य प्रकाश आर्य, अकरम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed