{"_id":"6435a7c673c5670676070219","slug":"bjp-furious-with-rlds-growing-power-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-758-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रालोद की बढ़ती ताकत से बौखलायी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रालोद की बढ़ती ताकत से बौखलायी भाजपा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रालोद की राज्य स्तरीय मान्यता समाप्त किए जाने पर पार्टी के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय लोकदल की बढती ताकत से भाजपा बौखला गई है।
मंगलवार को हकीकत नगर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा हमारी पार्टी के बढ़ते जनाधार से घबरा गई है। इसलिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही हैं। इससे रालोद की ताकत घटेगी नहीं बल्कि बढ़ेगी। इस दौरान रिंकू सोनकर, अरविंद मलिक, सतीश, प्रदीप, नरेंद्र सिंह, विपिन चौधरी, नीटू, सुभाष, मोनू आदि मौजूद रहे।
उधर, रालोद के जिलाध्यक्ष राव कैसर ने कहा कि आज हमारी पार्टी के प्रदेश में नौ और राजस्थान में एक विधायक है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी स्वयं सांसद हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का राज्य स्तरीय दर्जा वापस लेने से रालोद के कार्यकर्ताओं के मनोबल पर असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं ने नगरीय निकायों के चुनाव में एकजुट होकर जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में रालोद अपनी ताकत दिखा देगा।