फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP candidates Brijesh Singh and Devendra Nim filed nomination

भाजपा प्रत्याशी ब्रिजेश सिंह और देवेंद्र निम ने किया नामांकन

Sat, 22 Jan 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
BJP candidates Brijesh Singh and Devendra Nim filed nomination
नामांकन कक्ष में नामांकन करने पहुंचे भाजपा देवबंद प्रत्याशी ब्रिजेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विधानसभा के दूसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके पहले दिन भाजपा के दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें देवबंद विधानसभा सीट से ब्रिजेश सिंह और रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट से देवेंद्र निम शामिल हैं। जनपद की सातों विधानसभा सीटों के लिए 51 प्रत्याशियों के लिए 91 नामांकन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चॉक चौबंद रही। परिसर में सुबह से ही नामांकन पत्र लेने वालों की आवाजाही बनी रही। कलक्ट्रेट परिसर में जाने वाले दोनों गेट पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। चेकिंग के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया। कलक्ट्रेट में नामांकन के लिए विधानसभा वार सात कक्ष निर्धारित किए गए हैं। चेकिंग करने के बाद ही नामांकन पत्र लेने या जमा करने के लिए जाने दिया गया। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन कराया गया।
विज्ञापन

डीएम एवं एसएसपी ने जांची सुरक्षा व्यवस्था
नामांकन के पहले दिन जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में बने सभी नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने तहसील सदर से लेकर कलक्ट्रेट के दोनों गेटों पर तैनात पुलिस बल और अन्य व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हुए नामांकन
शुक्रवार को पहले दिन दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। रामपुर मनिहारान सुरक्षित विधानसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान विधायक देवेंद्र निम और देवबंद सीट से भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान विधायक बृ

ब्रिजेश सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। देवेंद्र निम के प्रस्तावक प्रवीण दहिया और ब्रिजेश सिंह के प्रस्तावक जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह रहे।
शुक्रवार को नामांकन पत्र प्राप्त करने की स्थिति
विधानसभा क्षेत्र ---------नामांकन प्राप्त करने वाले व्यक्ति ----- फार्म बिके
बेहट ----------------------- 07 --------------------------------------- 07
नकुड --------------------- 10 ----------------------------------------- 20
सहारनपुर नगर ---------- 04 ----------------------------------------- 07
सहारनपुर देहात --------- 06 ------------------------------------------ 09
देवबंद -------------------- 09------------------------------------------- 13
रामपुर मनिहारान ------- 08 ------------------------------------------ 16
गंगोह -------------------- 08 ------------------------------------------- 19
योग --------------------- 52 ------------------------------------------- 91
-----------

कलेक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंचे रामपुर मनिहारन भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र निम

कलेक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंचे रामपुर मनिहारन भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र निम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed