फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP building expressways of corruption, 60% of money going towards commissions: Akhilesh Yadav

भाजपा बना रही भ्रष्टाचार के एक्सप्रेसवे, 60 फीसदी पैसा कमीशन में जा रहा : अखिलेश यादव

Thu, 03 Sep 2026 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
BJP building expressways of corruption, 60% of money going towards commissions: Akhilesh Yadav
सहारनपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में 60 फीसदी पैसा कमीशन में जा रहा है। ऐसे में विकास कैसे हो सकता है। इसी वजह से भ्रष्टाचार के एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। उन्होंने श्रीराम मंदिर में कथित रूप से चोरी के सवाल पर भी भाजपा सरकार को घेरा। वह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्रसैन व चौधरी इंद्रसैन के घर पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जो भी कार्य कराए जा रहे हैं उनमें मोटा कमीशन लिया जा रहा है। इसकी वजह से कार्यों की गुणवत्ता खराब है। सड़कें बनते ही धंस रही हैं। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के साथ ही उन्होंने कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का भी जिक्र किया। कहा कि सड़कों को पंखों से सुखाया जा रहा है। सरकार और अधिकारी बचाव में कह रहे हैं कि डिजाइन की कमी है। उन्होंने पूछा कि डिजाइन किसने बनाया और किसने पास किया। अब इसमें किसकी गलती निकालें डिजाइन की, ठेकेदार की या सरकार की। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि यदि भाजपाइयों को मां गंगा बुलाती हैं तो उन्हें सलाह है कि वह गंगा एक्सप्रेसवे से मत जाएं।
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर में कथित चोरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार ने श्रीराम मंदिर में चोरी कर लोगों की आस्था से खिलवाड़ किया है। भाजपा ने अब मुख्य आरोपियों को क्लीन चिट दे दी है, जबकि नीचे के लोगों को उलझाया हुआ है। उन्होंने कहा कि जैसा काम भाजपा सरकार ने किया है ऐसा तो मंदिर के बाहर बैठकर भीख मांगने वाले भी नहीं कर सकते हैं। ऐसे लोगों को भगवान श्री राम कभी माफ नहीं करेंगे। इससे पहले उन्होंने कॉलोनी में बने सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा की। यहां से वह पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान के घर भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed