फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP and SP did the work of dividing the society

भाजपा और सपा ने किया समाज को बांटने का काम

Mon, 14 Nov 2022 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
BJP and SP did the work of dividing the society
अंबेहटा में संदीप चौधरी को बसपा की सदस्यता ग्रहण कराते पार्टी नेता - फोटो : SAHARANPUR
अंबेहटा (सहारनपुर)। बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयोजक इमरान मसूद ने कहा कि सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के नारे पर चलकर ही सर्व समाज का भला हो सकता है। उन्होंने भाजपा व सपा पर समाज को बांटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

फंदपुरी गांव में संदीप चेयरमैन के आवास पर आयोजित अपने अभिनंदन समारोह में इमरान मसूद ने कहा कि नफरत की राजनीति से देश का भला होने वाला नहीं है। देश की तरक्की और खुशहाली के लिए नियत का साफ होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बहन मायावती ने अपने कार्यकाल में प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए जो आज भी नजीर बने हैं। इमरान मसूद ने कहा कि भेदभाव की राजनीति समाज को बांटने का काम करती है, इसलिए इससे दूर रहना होगा। पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड प्रभारी नरेश गौतम व जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने कहा कि बसपा सर्व समाज की पार्टी है। पार्टी सबको समान अधिकार की बात करती है।
विज्ञापन

पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री शयान मसूद ने भी विचार रखें। पूर्व जिपं सदस्य संदीप चौधरी ने अपने सैकड़ों समर्थकों सहित बसपा में शामिल होने की घोषणा की। बसपा नेताओं ने संदीप चौधरी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए उनका स्वागत किया। अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी तेज सिंह व संचालन विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष डॉ. इमरान ने किया। चौ. रंजीत सिंह, विकास कुमार, जयपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, मदन सिंह, मांगेराम, जसवीर, चरण सिंह, तेजपाल, अर्जुन सिंह, भंवर सिंह, कुलबीर सिंह, रामपाल, शहजाद, नईम अहमद, इमरान, नदीम रहे।

अंबेहटा में बसपा के कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ता

अंबेहटा में बसपा के कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed