फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP 14 and BSP lead on 18 wards

भाजपा 14 तो, बसपा की 18 वार्डों पर बढ़त

Mon, 03 May 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
BJP 14 and BSP lead on 18 wards
सहारनपुर। जिला पंचायत सदस्य पदों के चुनाव में भाजपा 12 वार्डों पर जीत के दरवाजे पर पहुंच गई, जबकि दो वार्डों में भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हैं। बसपा के 18 प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस ने भी 13 वार्डों पर मजबूत पकड़ दिखाई है, जबकि सपा प्रत्याशी तीन वार्डों पर भी बढ़त बना सके हैं। अभी जिला पंचायत सदस्य पदों पर परिणामों की अधिकारिक घोषणा नहीं हुई, लेकिन जो स्थिति सामने आई है, उससे बसपा को मजबूती मिली है।
विज्ञापन

सहारनपुर में जिला पंचायत के कुल 49 वार्ड हैं। भाजपा, बसपा, सपा, कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी ने सभी वार्डों पर पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किए थे। सभी पार्टियों के नेताओं ने अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए खूब भागदौड़ की। सोमवार शाम तक जिला पंचायत सदस्य पदों पर हार जीत का रुझान काफी हद तक स्पष्ट होने लगा। क्योंकि जो प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए थे, उन्हें विजयी माना जा रहा था। इस क्रम में भाजपा के प्रत्याशी 12 वार्डों पर जीत के दरवाजे पर दस्तक दे चुके हैं, जबकि दो वार्डों पर गिनती पूरी नहीं हो पाई। इनमें वार्ड 01 से बिजेंद्र कश्यप, वार्ड 35 से गायत्री चौधरी, वार्ड 33 से साक्षी राणा, वार्ड 34 से कविता चौधरी सहित वार्ड 02, 03 और वार्ड 04 से भाजपा प्रत्याशी इतनी बढ़त बना चुके हैं कि उनकी जीत पक्की है।
विज्ञापन

उधर, कांग्रेस के प्रत्याशी 13 वार्डों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, सपा के सिर्फ तीन प्रत्याशी ही बढ़त की तरफ थे। उधर, आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी भी वार्ड संख्या 31 और एक अन्य वार्ड पर बढ़त बनाए हैं। वार्ड 31 पर आसपा की जीत पक्की मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed