फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bilal Khan was on the ATS radar for six months, the intelligence agency set up camp.

Saharanpur News: खुफिया एजेंसी ने डाला डेरा, छह महीने से एटीएस की रडार पर था बिलाल खान

Sun, 09 Nov 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 09 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bilal Khan was on the ATS radar for six months, the intelligence agency set up camp.
सहारनपुर। बिलाल को रिमांड पर लेने के बाद खुफिया एजेंसी ने सहारनपुर में डेरा डाल दिया है। छह महीने से बिलाल खान एटीएस की रडार पर था। 15 मई को एटीएस ने पाकिस्तानी व्हाट्सएप ग्रुप पर चैट करने को लेकर बिलाल हिरासत में लिया था। तब उसके मोबाइल रिकॉर्ड खंगाले गए थे। वह करीब आठ माह तक मस्जिद में इमाम भी रहा।
विज्ञापन

यूपी एटीएस (उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता) ने बिलाल खान को नौ दिन की पुलिस रिमांड पर पूछताछ की थी। इस दौरान उसने चौकाने वाले खुलासे किए थे। बिलाल खान तीतरों थाना क्षेत्र के गांव पापड़ी का रहने वाला है। बिलाल धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहता था। सोशल मीडिया से भी जुड़ा था। इसी के चलते 15 मई को एटीएस ने बिलाल को तीतरों स्टैंड से हिरासत में लिया था। तब वह कही जाने की फिराक में था।
विज्ञापन

इसके बाद एटीएस उसे अपने साथ ले आई थी। वहीं, एटीएस और अन्य खुफिया एजेंसियों ने सहारनपुर में डेरा डाला हुआ है। इसके परिवार की हिस्ट्री के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलाल के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकालने के बाद एटीएस यह जानने में लगी है कि इसके साथ कौन-कौन देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहा है। बिलाल किनके संपर्क में रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed