{"_id":"68e40e23eedaffc28e082654","slug":"bike-robbery-man-carrying-a-reward-of-rs-1-lakh-killed-in-encounter-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-160271-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बाइक लूटकर भाग रहा एक लाख का इनामी मुठभेड़ में ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बाइक लूटकर भाग रहा एक लाख का इनामी मुठभेड़ में ढेर
Tue, 07 Oct 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में मारा गया बदमाश इमरान का फाइल फोटो।
- फोटो : mathura
सहारनपुर। गांव अगवानहेड़ी के पास सरसावा और गागलहेड़ी पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश इमरान (30) को मार गिराया।
उसका साथी मौके से भाग गया। दोनों बदमाश बाइक लूटकर भाग रहे थे। गागलहेड़ी थाना प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा गोली लगने से घायल हो गए, जबकि सरसावा थानाध्यक्ष विनोद कुमार की बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली लगी। इमरान डकैती, लूट की घटनाओं में वांछित था।
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि रविवार देर रात थाना गागलहेड़ी क्षेत्र से दो बदमाशों ने एक व्यक्ति को पिस्टल दिखाकर बाइक लूटने की सूचना मिली थी। बदमाश गागलहेड़ी से यमुनानगर की तरफ अंबाला हाईवे से भाग रहे थे। गागलहेड़ी थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ बदमाशों का पीछा किया। सरसावा थानाध्यक्ष ने भी देहरादून-अंबाला हाईवे पर गांव अगवानहेड़ा के पास चेकिंग शुरू की। थोड़ी देर बाद बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। उन्हें रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश गांव अगवानहेड़ा जाने वाले रास्ते पर खेतों की तरफ भागने लगे। करीब 200 मीटर की दूरी पर बदमाशों की बाइक अनियंत्रित हो गिर गई।
बदमाशों ने पुलिस पर करीब 18 राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में इमरान निवासी सोंटा रसूलपुर जिला शामली के सीने में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी फायरिंग करते हुए भाग गया। घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बदमाश से दो पिस्टल .32 बोर, लूट के 11700 रुपये, एक सोने का कुंडल, लूट की बाइक और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की। फायरिंग में गागलहेड़ी थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा के बायें हाथ में गोली लगी।
विज्ञापन
उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सरसावा थानाध्यक्ष की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी, जिससे बाल-बाल बच गए। डकैती, लूट के मामलों में वांछित था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम रुपये घोषित था।

मुठभेड़ में मारा गया बदमाश इमरान का फाइल फोटो।- फोटो : mathura