फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike riding mason dies due to collision with tractor, villagers create ruckus

Saharanpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sun, 10 Mar 2024 02:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 10 Mar 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Bike riding mason dies due to collision with tractor, villagers create ruckus
रामपुर मनिहारान। थाना रामपुर मनिहारान की चौकी मल्हीपुर के अंतर्गत ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़ कर भाग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। देर रात तक एसडीएम और सीओ ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन


देहात कोतवाली के गांव नंदी फिरोजपुर निवासी टिंकू 35 पुत्र राजपाल राज मिस्त्री का कार्य करता था। टिंकू काम निपटाने के बाद शनिवार की देर शाम बाइक से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह मल्हीपुर चौकी के पास पहुंचा तो ट्रैक्टर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इसमें टिंकू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। हादसे की सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। गांव से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरु कर दिया। ग्रामीणों में हादसे को लेकर आक्रोश था और वे चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े थे।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम सदर युवराज सिंह व सीओ नकुड़ एसएन वैभव पांडेय ने घटनास्थल पर पहुंच ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। देर रात तक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे थे। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे में राज मिस्त्री की मौत हो गई है। मौके से भागे ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed