फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike-riding cousins died due to vehicle collision

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाईयों की मौत

Sun, 03 Jul 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bike-riding cousins died due to vehicle collision
पंकज का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
बड़गांव (सहारनपुर)। देवबंद-नानौता मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साएं परिजनों ने युवकों के शवों को महाराणा प्रताप चौक पर रखकर जाम लगा दिया। सीओ द्वारा दुर्घटना के जिम्मेदार चालक की गिरफ्तारी का भरोसा देकर जाम खुलवाया गया। इसके बाद पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बड़गांव निवासी सावित्री देवी पत्नी नफे सिंह के पुत्र प्रद्युमन की रविवार की सुबह बरात जानी थी। वैवाहिक कार्यक्रम में नानौता थाना क्षेत्र के गांव चौरा निवासी चचेरे भाई पंकज (24) पुत्र महक सिंह व सूरज (22) पुत्र धीर सिंह अपनी बुआ के यहां शामिल होने के लिए आए थे। इसी बीच रविवार की सुबह आठ बजे दोनों युवक बाइक द्वारा महेशपुर में लौट रहे थे कि अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों एक भैंसा बुग्गी से टकरा गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में युवकों की मौत की सूचना मिलते ही ग्राम चौरा से परिजन व काफी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने दोनों भाइयों के शव को नानौता-देवबंद मार्ग स्थित महाराणा प्रताप चौक पर रखकर वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर यातायात जाम लगा दिया।
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलते ही सीओ देवबंद रामकरण सिंह भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया जिसके बाद परिजन शवों को उठाने पर राजी हो गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ देवबंद रामकरण सिंह ने बताया कि वाहन चालक की शिनाख्त कर जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की खुशियां भी बदली गम में
नानौता। क्षेत्र के गांव चौरा निवासी दो चचेरे भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा गया। ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों मजदूरी करके अपने पिता का हाथ बंटा रहे थे। उधर युवकों की मौत के बाद उनकी बुआ के यहां भी शादी की खुशियां गम में बदल गई। बेहद गमगीन माहौल में केवल पांच लोगों की बारात गई। सादगी से विवाह की रस्में संपन्न कराई गई।

सूरज का फाइल फोटो

सूरज का फाइल फोटो- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed