{"_id":"64a8614a45097c976c0febec","slug":"bike-riders-led-the-student-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-5545-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बाइक सवारों ने छात्र को किया अगुवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बाइक सवारों ने छात्र को किया अगुवा
विज्ञापन
-बाइक फिसलने पर चंगुल से छुटा, पुलिस घटना की जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़गांव। बाइक सवार बदमाशों ने स्कूल जा रहे कक्षा सात के छात्र को अगवा कर लिया। कच्चे रास्ते पर बाइक फिसलने पर छात्र बदमाशों को चकमा देकर किसी तरह उनके चंगुल से बच निकलने में सफल रहा। पीड़ित छात्र के चाचा ने मामले की तहरीर थाने पर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव महेशपुर निवासी विनोद कश्यप का 12 साल का बेटा आकाश शुक्रवार की सुबह से घर से गांव के परिषदीय स्कूल में जाने के लिए निकला था। आरोप है कि छात्र के स्कूल पहुंचने से पहले ही बाइक सवार बदमाशों ने उसके चेहरे पर कपड़ा डाल कर उसका अपहरण कर लिया। बदमाश उसे शब्बीरपुर गांव के रास्ते ले जा रहे थे कि भट्टे से कच्चे रास्ते पर जाते समय उनकी बाइक फिसल कर गिर पड़ी। इस दौरान मौका पाकर आकाश खेतों के रास्ते किसी तरह घर पहुंच गया।
बताया जाता है कि पीड़ित छात्र का पिता सऊदी में नौकरी करता है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने फिरौती के लिए छात्र को अगवा किया होगा। छात्र के चाचा कुलदीप ने मामले की थाने पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव का कहना है मामले की जांच की जा रही है।