{"_id":"60ba6b2f8ebc3e5563719d45","slug":"bike-rider-inspector-dies-due-to-vehicle-collision-saharanpur-news-mrt54116954","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार इंस्पेक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार इंस्पेक्टर की मौत
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। शुक्रवार सुबह छुटमलपुर बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार इंटेलीजेंस ब्यूरो के इंस्पेक्टर की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
देहरादून के विद्या फेस 2 कार्गी चौक थाना पटेलनगर निवासी आईबी में इंस्पेक्टर तीरथ सिंह नेगी (42) पुत्र पृथ्वी सिंह नेगी देहरादून से किसी काम से बाइक के द्वारा सहारनपुर जा रहे थे। फतेहपुर थाना क्षेत्र में छुटमलपुर बाईपास पर गुडंब गांव के सामने सुबह पांच बजे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीरथ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। किसी वाहन चालक की सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जेब में पड़े आई कार्ड से उनकी पहचान हुई। इसके बाद परिजनों को सूचना देते हुए शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर भेजा। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि मृतक आईबी में इंस्पेक्टर थे। अभी परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।