फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   bike rider dies in accident

हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Sun, 15 May 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Sun, 15 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
bike rider dies in accident
सीएचसी में भर्ती घायल का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 जड़ोदाजट गांव के समीप फोरलेन निर्माण के लिए बनाए जा रहे अंडर पास की दीवार से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि, उसका साथी गंभीर घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


इंडस्ट्रियल इस्टेट स्थित जनता कॉलोनी निवासी सूरज (26)  पुत्र कमल शुक्रवार की रात अपने साथी सर्वेश शर्मा पुत्र ब्रह्मदत्त शर्मा निवासी गन्ना सोसाइटी के साथ बाइक से मुजफ्फरनगर की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन


करीब सवा दस बजे जब वह सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित जड़ोदाजट गांव के समीप पहुंचे तो फोरलेन के लिए बन रहे अंडरपास की दीवार से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल  हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां चिकित्सकों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर घायल सर्वेश शर्मा को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, सूरज की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हुआ जा रहा था। पुलिस ने रात में ही मृतक सूरज के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शनिवार की सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

पुलिस के मुताबिक करीब डेढ़ साल पूर्व सूरज की शादी हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी व छोटी  बच्ची तथा परिवार के लोगों को रोता बिखलता छोड़ गया। अंडरपास की दीवार से टकरा कर हुई सूरज की मौत से लोगों में फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनी के खिलाफ भारी रोष है।

भाजपा नेता गजराज राणा, शशांक रस्तौगी, डा. विश्वनाथ गौतम, अरविंद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा आदि ने कहा कि फ्लाईओवर व फोरलेन का निर्माण कर रही  एपिको कंपनी ने मार्ग पर दिशा निर्देश सही तरीके से नहीं लगा  रखे हैं। 


दिशा निर्देश के बोर्ड तो सड़क  पर रखे हैं, लेकिन उन पर बने ऐरो के निशान (सूचक) को गलत दिशा में दर्शाए जाने के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed