फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike rider dies due to tempo collision

टैंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

Sun, 20 Feb 2022 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to tempo collision
गंगोह। टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें राहगीरों ने सीएचसी गंगोह में भर्ती कराया। वहां एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे को गंभीर हालत में हायर सेंटर भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

गंगोह के मोहल्ला गुजरान निवासी आबिद और अनीस शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक से नकुड़ जा रहे थे। ये गंगोह कोतवाली के गांव सलारपुर के समीप पहुंचे तो सामने से आ रहे टेंपो से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने सीएचसी गंगोह में भर्ती कराया। वहां अनीस अहमद 35 पुत्र अरशद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आबिद को गंभीर रूप से घायल होने पर प्राथमिक चिकित्सा के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। कोतवाली प्रभारी परविंद्र पाल सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन बिना कार्रवाई किए शव को ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed