फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike rider dies due to roadways bus collision

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

Tue, 31 Aug 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to roadways bus collision
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

सरसावा। सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर शाहजहांपुर पुलिस चौकी के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया।
थानाध्यक्ष ने बताया दो व्यक्ति एक बाइक सवार होकर सड़क पर रॉन्ग साइड से हरियाणा की ओर से सरसावा की तरफ आ रहे थे। यमुना नदी के समीप गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह के सामने अचानक सामने से आ रही एक रोडवेज बस से उनकी सीधी टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार आसाराम पुत्र बदलू ग्राम ब्राह्मण माजरा तथा राजकुमार पुत्र हरमल निवासी ग्राम कुराली थाना नकुड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते शाहजहांपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा दोनों को लेकर सीएचसी सरसावा पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने आसाराम (60)को मृत घोषित कर दिया जबकि राजकुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने बताया कि हरियाणा पुलिस हरियाणा की ओर से यूपी में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की जांच कर रही थी जिससे बचने के लिए ये बाइक सवार गलत दिशा में सड़क पर आकर तेजी से बाइक भगाने लगे। संदिग्ध मानकर हरियाणा पुलिस भी दोनों के पीछे दौड़ पड़ी, लेकिन जैसे ही दुर्घटना हुई हरियाणा पुलिस पल्ला झाड़ते हुए वापस लौट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष सरसावा ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि रोडवेज बस पुलिस के कब्जे में हैं। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed