फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike rider dies due to collision with vehicle

Saharanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 20 Feb 2024 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 20 Feb 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with vehicle
देवबंद। देवबंद-बरला मार्ग पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन

नागल थानाक्षेत्र के बसेड़ा गांव निवासी अवनीश (30) पुत्र अनिल कुमार मंगलवार की देर शाम बाइक पर देवबंद-बरला मार्ग से लौट रहा था। जब वह सांपला बक्काल गांव के समीप पहुंचा तो पीछे से आए किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जानकारी मिलने पर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। जिनका रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed