{"_id":"6043c1738ebc3e591e5b68b6","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-saharanpur-news-mrt5285421126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छुटमलपुर। दून हाईवे पर शुक्रवार की रात बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में मोहंड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को रात में ही सहारनपुर जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया।
हरियाणा के करनाल के घरौंडा निवासी रोहित राणा (25) पुत्र अमरीश अपने रिश्तेदार मेरठ के कपसाड़ निवासी संदीप राणा के साथ मंडावर स्थित अपनी बहन के यहां आया था। शुक्रवार की रात बाइक से किसी काम से देहरादून जा रहे थे। तभी छुटमलपुर-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात 11 बजे मोहंड के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मोहंड चौकी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, जहां से पुलिस ने संदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। संदीप की हालत खराब होने के चलते चिकित्सकों ने उसे मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उधर,
थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।