{"_id":"66eb2c16952663513e0bbbe4","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-truck-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-131741-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
Thu, 19 Sep 2024 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 19 Sep 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
नागल। गांव लाखनौर तिराहे पर बुधवार सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव पुंडैन निवासी देवेंद्र सिंह(48) पुत्र श्योराण सिंह घर से किसी काम के लिए अपनी बाइक से सीडकी लाखनौर मार्ग होते हुए सहारनपुर जा रहा था। दोपहर एक बजे जैसे ही वह गांव लाखनौर तिराहे पर पहुंचा बाइक के आगे चल रहे ट्रक चालक ने हाईवे के लिए कट मारा तो उसकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। देवेंद्र के दो बेटे तथा पत्नी है। बड़े बेटे की उम्र 18 साल है। परिजनों ने बताया कि तीन साल पहले ही देवेंद्र के पिता की मौत हुई थी। मां गंभीर बीमारी से पीड़ित है। वह खेती करने के साथ ही एक पब्लिक स्कूल की गाड़ी चलाता था। सीओ देवबंद रविकांत पाराशर ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर आने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।