फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike rider died due to vehicle collision, body sent to postmortem

Saharanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा

Sun, 15 Jan 2023 10:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 15 Jan 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Bike rider died due to vehicle collision, body sent to postmortem
देवबंद। देवबंद-बरला मार्ग पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गई। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सैनपुर उर्फ शहजादपुर गांव निवासी सुरेश कुमार पुत्र फूल सिंह (55) रविवार को बाइक पर बरला की ओर से वापस आ रहा था। जब वह देवबंद-गोपाली मार्ग पर पड़ने वाली काली नदी के पुल पर पहुंचा तो पीछे से आए किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें सुरेश कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने सुरेश को गंभीर घायलावस्था में सड़क पर पड़े देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। किस वाहन ने टक्कर मारी, इसकी जांच कराई जा रही है। वहीं, बताया गया है कि मृतक किसी रिश्तेदारी से वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed