फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike man killed in truck collision

हादसे में युवक की मौत

Fri, 01 Jul 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 01 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bike man killed in truck collision
Reflex truck accident. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में साखन नहर के समीप बृहस्पतिवार को ट्रक और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका चाचा और ट्रक का चालक-परिचालक घायल हो गए।
विज्ञापन


जिन्हें प्राथमिक उपचार के  बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नागल थानाक्षेत्र के गांव पठोड़ी निवासी अशोक कुमार (35) अपने चाचा रमेशचंद (55) के साथ बाइक से किसी काम से देवबंद आया था।
विज्ञापन


सुबह करीब 10 बजे जब वह घर जाने के लिए देवबंद से चले तो साखन नहर के समीप सहारनपुर की तरफ से आ रहे ट्रक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

इसमें अशोक कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि रमेशचंद और ट्रक चालक-परिचालक घायल हो गए। वहीं, दुघर्टना की सूचना मिलते पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से प्राथमिक उपचार देकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रमेशचंद की हालत नाजुक बनी हुई है। अशोक कुमार के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल विजय प्रकाश ने बताया कि अभी इस मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed