{"_id":"696f3672b86d1814f5079063","slug":"bijnor-elephant-calf-found-dead-in-badhapur-forest-range-cold-suspected-as-cause-of-death-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: बढ़ापुर वन रेंज में हाथी के तीन माह के बच्चे का शव मिला, ठंड से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: बढ़ापुर वन रेंज में हाथी के तीन माह के बच्चे का शव मिला, ठंड से मौत की आशंका
Tue, 20 Jan 2026 01:38 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:38 PM IST
सार
बिजनौर के बढ़ापुर वन रेंज क्षेत्र की ढकरिया बीट में गश्त के दौरान हाथी के तीन माह के नर बच्चे का शव मिला। वन विभाग के अनुसार प्रथम दृष्टया ठंड से मौत की आशंका, पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सकों की टीम बुलाई गई।
विज्ञापन
हाथी का बच्चा, प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद में बढ़ापुर वन रेंज क्षेत्र की ढकरिया बीट में मंगलवार सुबह गश्त के दौरान वनकर्मियों को हाथी के एक बच्चे का शव मिला। शव कक्ष संख्या चार में पड़ा हुआ था। वनकर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना रेंज कार्यालय को दी।
विज्ञापन
तीन माह का नर हाथी
बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि मृत हाथी नर है और उसकी अनुमानित आयु लगभग तीन माह है। शव के शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से मातम, भाई का फोन न उठने पर घर पहुंची बहन, अंदर का मंजर देख उड़े होश
विज्ञापन
ठंड से मौत की आशंका
वन क्षेत्राधिकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया हाथी के बच्चे की मौत ठंड के कारण होना प्रतीत हो रही है। हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
पोस्टमार्टम के लिए बुलाई गई टीम
मामले की जानकारी वन विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। हाथी के बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पशु चिकित्सकों की टीम को मौके पर बुलाया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।