फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Biharigarh police raided the arrest of BSP leader Noman Masood

Saharanpur News: बसपा नेता नोमान मसूद की गिरफ्तारी को बिहारीगढ़ पुलिस ने दी दबिश

Wed, 10 May 2023 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Biharigarh police raided the arrest of BSP leader Noman Masood
गंगोह में नोमान मसूद के आवास पर उनके पुत्र हमजा से बात करती पुलिस
फोटो समाचार
विज्ञापन


-नोमान के ना मिलने पर खाली हाथ लौटी पुलिस
गंगोह। बिहारीगढ़ थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में बसपा नेता एवं पूर्व विधायक इमरान मसूद के भाई नोमान मसूद की गिरफ्तारी के लिए बिहारीगढ़ पुलिस ने गंगोह में उनके आवास पर दबिश दी। नोमान के ना मिलने पर पुलिस को खाली हाथ लौटना पडा।
बता दें कि बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कुरडीखेड़ा निवासी ग्रामीण दीप सिंह पुत्र ज्योति सिंह ने गंगोह के पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद और पहल सिंह के खिलाफ बिहारीगढ कोतवाली में हत्या के प्रयास के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दीप सिंह का आरोप है कि गंगोह निवासी नोमान मसूद ने गांव के जंगल में उसकी जमीन पर कब्जा कर रखा है। उसने दो माह पहले एसडीएम बेहट को प्रार्थनापत्र देकर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की थी। एसडीएम बेहट ने जमीन की पैमाइश के लिए राजस्व टीम को भेजा था। आरोप है कि राजस्व टीम जमीन की पैमाइश करने आई थी। वह भी वहीं पर था। इसी दौरान नोमान मसूद और पहल सिंह ने पैमाइश का विरोध करते हुए उनके साथ गाली गलौज की और जान से मारने की नियत से उस पर और राजस्व टीम पर फायरिंग की थी। इस फायरिंग में वो और राजस्व टीम बाल-बाल बचे थे।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि उक्त मामले में नोमान मसूद को गिरफ्तार करने के लिए बुधवार को बिहारीगढ़ कोतवाली प्रभारी बीनू सिंह ने गंगोह पुलिस के साथ नोमान मसूद के आवास पर दबिश दी लेकिन वह वहां नहीं मिले। उनके पुत्र हमजा मसूद को जांच के सहयोग करने की बात कहकर पुलिस वहां से लौट आई। दबिश में गंगोह कोतवाल प्रभाकर कैंतुरा और वरिष्ठ इंस्पेक्टर राजकुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed