फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bihar IPS Vivek Kumar's residence raid

बिहार के आईपीएस विवेक कुमार के आवास पर छापा 

Tue, 17 Apr 2018 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 17 Apr 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bihar IPS Vivek Kumar's residence raid
आईपीएस के आवास के बाहर बैठी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुजफ्फरपुर के एसएसपी विवेक कुमार के सहारनपुर के वरुण विहार स्थित आवास पर बिहार की स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने छापा मारा है। आवास पर ताला लगा होने के चलते पुलिस और विजिलेंस की टीम आवास के बाहर ही बैठी रही। शाम तक एसएसपी विवेक कुमार के परिजनों के आने का इंतजार किया जाता रहा। 
विज्ञापन


बिहार के मुजफ्फरपुर में तैनात 2007 के बिहार कैडर के आईपीएस विवेक कुमार के सहारनपुर के मोहल्ला वरुण विहार स्थित आवास को सोमवार को पुलिस ने घेर लिया। बिहार की स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन घर पर ताला लगा हुआ मिला। सहारनपुर पहुंचे विजिलेंस टीम के अधिकारी अपने उच्चाधिकारियों से इस मामले की रिपोर्ट देते रहे। शाम तक सभी अधिकारी एवं पुलिस आवास के बाहर ही बैठे रहे।
विज्ञापन


किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि मुजफ्फरपुर के एसएसपी विवेक कुमार की आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर उनसे संबंधित सभी ठिकानों पर एक साथ सोमवार को छापामारी की जा रही है और संपत्ति की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आईपीएस विवेक कुमार के पिता के आने का इंतजार किया जा रहा है। उनसे बात हुई है, उनके आठ बजे तक आने की संभावना है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मूल रूप से हरियाणा निवासी एसएसपी विवेक कुमार के परिजन प्रॉपर्टी का कारोबार करते हैं। वरुण विहार कॉलोनी भी आईपीएस विवेक कुुमार के एक भाई वरुण कुमार के नाम से काटी गई है। ब


ताया जा रहा है कि स्पेशल विजिलेंस यूनिट के जांच अधिकारी की टीम कई दिनों से विवेक कुमार के बारे में जानकारी कर रही थी। मुजफ्फरपुर के एसएसपी विवेक कुमार के सहारनपुर के वरुण विहार स्थित आवास के अलावा नोएडा, गुड़गांव, मुजफ्फरपुर एवं भागलपुर में भी छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed