फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhima Army founder Chandrashekhar's brother and mother detained

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर का भाई और मां हिरासत में

Fri, 02 Jun 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 02 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bhima Army founder Chandrashekhar's brother and mother detained
प्रेस वार्ता को आए चंद्रशेखर का भाई और मां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर के भाई कमल किशोर और उसकी मां कमलेश को पुलिस ने अंबेडकर नगर स्थित बामियान बौद्ध विहार से हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


कमल किशोर और उसकी मां कमलेश बामियान बौद्ध विहार में मीडिया से बात करने के लिए पहुंचे थे। पुलिस की कार्रवाई से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया।       
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को चंद्रशेखर के भाई कमल किशोर, मां कमलेश देवी और एक संस्था से जुड़े सतपाल तंवर ने मीडिया से बातचीत करने के लिए अंबेडकर नगर स्थित बामियान बौद्ध विहार में पहुंचने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। सतपाल तंवर तो वहां पहुंचे नहीं, लेकिन लगभग साढ़े चार बजे कमल किशोर अपनी मां कमलेश देवी को बाइक पर लेकर वहां पहुंचा।

उन्होंने जैसे ही बामियान बौद्ध विहार परिसर में प्रवेश का प्रयास किया तो बामियान बौद्ध विहार के कर्मचारियों ने अनुमति न लिए जाने की बात कहते हुए गेट बंद कर दिया। जिस कारण कमल किशोर और कमलेश सड़क पर ही खड़े रह गए।

सड़क पर ही उन्होंने मीडिया से बात की और प्रशासन पर चंद्रशेखर पर बेबुनियाद आरोप लगाकर झूठे मुकदमों में फंसाने का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि चंद्रशेखर पर लगाए सभी मुकदमों को बर्खास्त करें और झूठे मामलों में बंद किए लोगों को रिहा किया जाए।    
  
जैसे ही कमल किशोर और उसकी मां कमलेश मीडिया से बात करके जाने लगे तभी वहां मौजूद पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम ने कमल किशोर को हिरासत में ले लिया और उसे वहां से ले गए।

वहां मौजूद लोगों ने फोन से दूसरे लोगों को इसकी सूचना दे दी। जिस पर लोग एकत्रित होने लगे। इसी दौरान पुलिस ने उसकी मां कमलेश देवी को भी हिरासत में ले लिया। सूत्रों के अनुसार दोनों से चंद्रशेखर और भीम आर्मी के बारे में पूछताछ की जा रही है।  
   
। 9 मई को कहकर गया था आने की, अब तक नहीं आया ः सहारनपुर। चंद्रशेखर की मां कमलेश देवी ने कहा कि 9 मई को चंद्रशेखर घर से तैयार होकर गया था। उसने कहा था कि वह जल्दी आ जाएगा। लेकिन अब तक नहीं आया। शासन प्रशासन ने उसे झूठा फंसा दिया है। उसे पकड़ने के लिए स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को गिरफतार कर लिया है। चंद्रशेखर उन बच्चों को छोड़ने पर सरेंडर करने की बात कह रहा है।   

चंद्रशेखर के भाई कमल किशोर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चंद्रशेखर अपने समाज के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ रहा है। पुलिस उसको बवाल के मामले में घसीट रही है।


कभी नक्सली बताया जा रहा है, कभी करोड़ों के वारे-न्यारे करने वाला बताया जा रहा है। जबकि मुकदमे तो सांसद राघव लखनपाल के खिलाफ भी दर्ज हैं। पुलिस उन्हें क्यों नहीं गिरफ्तार कर रही है।  चंद्रशेखर के साथ पूरा समाज है। भीम आर्मी लगातार बढ़ रही है। अब सात राज्यों में भीम आर्मी के सदस्य हो चुके हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed